Tuesday, 26 July 2011

ऑफर से गुलजार हुआ मॉल्स और बाजार

मानसून शुरू होते ही शहर के परंपरागत बाजारों और मॉल्स में खरीदारों की संख्या कम हो गई हैं। वहीं दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सेल की तैयारी में जुट गए हैं। 20 फीसदी, 50 फीसदी, 80 फीसदी सेल जिधर देखो इन दिनों इस तरह के बोर्ड शहर के मॉल्स और बाजारों में आपको दिखाई पड़ेंगे। खास बात ये है कि ऑफर्स कपड़े, फूट वियर, इलेक्ट्रॉनिक गजेट, प्रीमियम और लक्जरी ब्रांड के प्रोडक्ट पर मिल रहे हैं। सेल में लगभग सभी ब्रांड्स ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। कॉटन कंट्री, पीटर इंग्लैंड, जॉन प्लेयर, रिबॉक, मोन्टे कार्लो आदि ब्रांडेड कपड़ों, शूज आदि पर भी मॉल्स में छूट दिए जा रहे है।
फ्यूचर ग्रुप की कंपनी पैंटालून्स भी लुभावने ऑफर्स लेकर बाजार में उतरी है। पैंटालून्स में खरीदारी रने पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं लाइफस्टाइल ग्रूप की कंपनी मैक्स भी इन दिनों खरीदारी पर 25-50 फीसदी तक की छूट दे रही है। फैशन ब्रांड लिवाइस पर 40 फीसदी तक की टूट मिल रही है। इसके अलावा स्पोर्ट वियर एडीडास 40 फीसदी और रिबॉक में 50 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं। कंपनियों को इन छूट की मदद से अपनी बिक्री में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रीमियम और सेमी प्रीमियम ब्रांड पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें खरीदारी का फायदा उठाया जा सकता है।
बैग और जूते के लिए मशहूर नाइनवेक्स में खरीदारी करने पर 25 से 30 फीसदी तक की टूट मिल रही है। लग्जरी ब्रांड्स पर सेल कम ही लगती है लेकिन बैग, कोट्स और शूज के लिए मशहूर यूके का ब्रांड बरबरी पर मिल रहा है 30 फीसदी तक का डिस्काउंट। जारा भी इस मानसून सीजन में सेल लगा कर खरीदारों को लुभा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि इस बार मानसून ने समय से पहले शहर में दस्तक दे दी है, इसलिए सेल का सिलसिला भी समय से पहले शुरू गया है। हर साल मानसून शुरू होते ही गर्मियों के कपड़ें को सस्ते दामों में निबटाने के लिए दुकानदार समर सेल रखते हैं। लोग भी समर सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गर्मियों के मौसम में लोग काटन के कपडे़ सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए 20 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। सेल में ज्यादातर बिक्री काटन के कपड़ों की हो रही है। महिलाओं के कपड़ों में भी 50-0 फीसदी छूट है। माल में कपड़े के शोरूम मैनेजर संजय ने बताया कि इन दिनों मॉल्स में कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स ज्यादा रहे हैं। इसलिए माल्स के कई शोरूम्स में समर सेल लगनी शुरू हो गई है, ताकि युवाओं को खरीदारी के लिए आकर्षित किया जा सके।
इलेक्ट्रॉनिक गजेट में छूट की वजह इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट गुलजार हो गया है। छूट के बाद इलेक्ट्रनिक्स मार्केट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऑफर के तहत इंस्टॉलेशन चार्ज में ग्राहकों को छूट दी।
वीआईपी इंडस्ट्रीज नेएंड ऑफ सीजन सेलकी आकर्षक पेशकश की है। इसके जरिए ग्राहकों को टिकाऊ लगेज किफायती दाम पर उपलब्ध होंगे। सेल में ट्रॉली बैग्स, डफेल्स, डफेल ट्रॉलीज एवं बैकपैक्स पर 40 प्रतिशत की टूट दी गई है। यह अफर 28 अगस्त तक रहेगा। ऑफर की वैधता स्टॉक्स आपूर्ति तक जारी रहेगी।
------मो. शाहनवाज

मानसूनी फैशन से गुलजार हैं बाजार

मानसून के दस्तक के साथ ही युवाओं को लुभाने के लिए बाजारों और मॉल्स ने पूरी तैयारी कर रखी है। मार्केट में मानसून की चीजें नजर आने लगी हैं। इनमें रेनकोट से लेकर छाता और वटरप्रूफ वचेज, डे्रस, स्लीपर तमाम चीजें शामिल हैं। मानसून आते ही मार्केट में इससे जुड़े आइटम्स की भरमार हो जाती है। यही वजह है कि आजकल बाजार मानसून से जुड़ी चीजों से भरा पड़ा है। इसलिए इसमें ढेर सारी वैराइटी मिल जाएंगी।
स्टाइलिश रेनकोट : बच्चे हो या बड़े सभी बारिश का मजा लेना चाहते हैं और भीगना भी नहीं चाहते हैं। साथ ही स्टाइल भी बरकरार रखने की कोशिश सभी की होती है। ऐसे में रेनकोट आपके पास एक अच्छा विकल्प है। जी हां, मानसून आते ही मार्केट में सबसे ज्यादा वैराइटी रेनकोट की ही नजर आती है। ये आपको हर डिजाइन प्रिंट के मिल जाएंगे। इनमें प्लेन, फ्लावर प्रिंट, कार्टून प्रिंट, पॉकेट वाले सहित कई साइज और डिजाइन में शामिल हैं। दरअसल, अब रेनकोट का मतलब भीगने से बचना नहीं, बल्कि स्टाइलिश दिखने के साथ बारिश का मजा लेना भी है। यही वजह है कि रेनकोट तमाम वैराइटी में मौजूद हैं। जहां प्लेन रेनकोट की कीमत 200 रुपये से शुरू होती है। वहीं, प्रिंटेड रेनकोट 350 रुपये में मिल जाएंगे। पकेट वाले रेनकोट 400 रुपये, शाइनी रेनकोट 450 रुपये और हैवी फैब्रिक वाले आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे। जबकि कार्टून कैरेक्टर बने बच्चों के रेनकोट की कीमत 150 रुपये से शुरू है।
अगर कलर की बात की जाए, तो बाजार में हर कलर के रेनकोट मिल जाएंगे। इनमें पीला, लाल, काला, ब्राउन, पिंक, ब्लू और नेवी ब्लू खास हैं। लड़कियां को लिए भी बाजार में लाइट शेड के रेनकोट मौजूद है। बाइक चलाने के लिए लडक़ो के लिए डार्क शेड हैवी फैब्रिक रेनकोट उपलब्ध है। अगर आप बिल्कुल यूनीक रेनकोट चाहते हैं, तो ट्रांसपेेरेंट रेनकोट ले सकते हैं। इनमें आपकी ड्रेस भी नजर आएगी। यानी कि आप पानी में भीगेंगे भी नहीं और अपना टशन भी जमा सकेंगे। इस रेनकोट की कीमत 600 रुपये से शुरू है।
डिजाइनर छाता : मानसून सीजन में मार्केट में छातों की बहार जाती है। यही वजह है कि आपको तमाम कलर , साइज पैटर्न के में अंब्रेला मिल जाएंगी। वैसे लड़कियां ज्यादातर कलर को ध्यान में रखकर अंब्रेला खरीदती हैं , लेकिन अगर आप डिफरेंट अंब्रेला तलाश कर रहे हैं, तो ट्रांसपेरेंट अंब्रेला अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, बाजार में प्लास्टिक और फैब्रिक को कंबाइन करके अंब्रेला डिजाइन किया गया है, जो बेहद खूबसूरत है। इसमें कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। वैसे बाजार में फोल्ड बेस के छाता भी मौजूद है। इनमें वन फोल्डर , टू फोल्डर थ्री फोल्डर अंब्रेला की वैरायटी मौजूद है। अगर आप चाहते हैं कि अंब्रेला बैग में कैरी करें, तो आप थ्री फोल्डर अंब्रेला ले सकते हैं। वहीं, आपके लिए कंफर्ट से ज्यादा स्टाइल मैटर करता है , तो आप वन फोल्डर अंब्रेला ले सकते हैं। वन फोल्डर अंब्रेला में एनिमेटेड प्रिंट्स डिजिटल प्रिंट्स के अंब्रेला ज्यादा ट्रेंड में हैं।
आप अगर सिंपल अंब्रेला लेना चाहते हैं, तो वह आपको 80 रुपये से 150 रुपये तक में मिल जाएंगी। इसमें प्लेन चेक्स की अंब्रेला खास है। वहीं , डबल फोल्ड फ्लावर प्रिंट्स की अंब्रेला की कीमत 150 रुपये से 250 रुपये के बीच है। इनमें आप डबल शेड्स की अंब्रेला ले सकते हैं। इसके अलावा बाजार में चाइनीज छाते भी मौजूद है, जिसकी कीमत 200 रुपये से शुरू होती है। मल्टी कलर की अंब्रेला भी इस मौसम के लिए बेस्ट है। इसमें आपको मल्टी कलर्ड थ्री कलर में अंब्रेला 250 रुपये तक में मिल जाएंगी। ट्रांसपेरेंट छातों की कीमता 300 से शुरू है। साटन फैब्रिक के छाते 350 रुपये से शुरू है। बाजार में राउंड शेप्ड के अलावा फ्लावर कट, स्कावयर कट और ट्रायएंगल कट में अंब्रेला मौजूद है। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू हैं। यही नहीं , युवतियां अपने को स्टाइलिस लुक देने के लिए डिफरेंट स्टाइल की अंब्रेला भी इन दिनों खूब खरीद रही हैं। दरअसल, यह अंब्रेला ऊपर से प्लेन अंदर से प्रिंटेड हैं। यानी अंब्रेला के अंदर बने डिजाइन का आनंद सिर्फ आप ही ले सकते हैं।
फैंसी फुटवियर्स : बारिश में लड़कियों को सबसे ज्यादा डर स्लीपर्स के टूटने का होता है। एेसे में कॉलेज गोइंग गल्र्स बारिश को ध्यान में रखकर फुटवियर्स की खरीदारी कर रही हैं। इन दिनों प्लास्टिक से बने स्लीपर्स स्लीप खूब मिल रहे हैं। इनकी खूबी है कि ये गीली होने के बावजूद भी टूटेंगी नहीं। इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू है। ये स्लीपर्स आपको हर कलर में मिल जाएंगी। युवतियों के बीच डिजाइनदार स्लीपर्स की भी मांग खूब है।
------मो. शाहनवाज